फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चक्की में अवैध खनन करते पांच वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोगों के खिलाफ मामले किए दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर की ओर से अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना डमटाल ने अवैध खनन करते हुए चक्की खड्ड में एक पोकलेन, एक जेसीबी और तीन टिपर जब्त किए। इनमें शामिल पांच आरोपियों धर्मवीर, शम्मी भारद्वाज, दीपक सिंह, संजीव कुमार और राकेश कुमार निवासी डमटाल तहसील इंदौरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर की ओर से इस साल अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 171 चालान किए जा चुके हैं। इनमें कुल 15,74,400 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। इसके अलावा जिला पुलिस नूरपुर की ओर से अवैध खनन माफिया के खिलाफ चार अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं। इसमें जिला पुलिस ने अब तक 24 वाहन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें