फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मणिमहेश यात्रा से सकुशल लौटे छैंछड़ी के पांच लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल के छैंछडी गांव से 23 अगस्त को मणिमहेश यात्रा पर निकले सभी पांच लोग शनिवार दोपहर को अपने घर सकुशल पहुंच गए। ये लोग 23 अगस्त को घर से निकले थे। 24 अगस्त को मणिमहेश पहुंचे तथा 25 अगस्त शाम को वापस भरमौर पहुंच गए थे, लेकिन तीन दिन तक रास्ता बंद होने के कारण उन्हें वहीं रुकना पड़ा। 29 अगस्त को भरमौर से ड्राइवर सहित सुबह पैदल ही घर की ओर से निकले थे। इस दौरान उन्होंने गाड़ी को भरमौर में ही खड़ा किया हुआ है। उन्होंने बताया कि वे कभी पैदल तो कभी लिफ्ट लेकर चंबा पहुंचे। वहां से गाड़ी में निकले, लेकिन बीच में रास्ता बंद होने पर रात होटल में गुजारी। सुबह फिर निकले तो घर पहुंचे। काफी अरसे से हर वर्ष यात्रा पर जाने वाले अमर सिंह ने बताया कि इस बार जो दिक्कत हुई, वह आज तक कभी नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें