फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जवान सहित पांच संक्रमित, 12 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। एसपी ऑफिस धर्मशाला में एक पुलिस जवान समेत जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 12 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसपी ऑफिस धर्मशाला का एक जवान, पालमपुर के टिक्कर की महिला, पालमपुर के मैंझा का व्यक्ति, नप कांगड़ा के वार्ड नंबर सात की बुजुर्ग महिला और दुराना का व्यक्ति शामिल है। अब जिला कांगड़ा में कोरोना के कुल 8253 मामले हो चुके हैं, इनमें से 7981 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं 65 लोगों का उपचार चल रहा है और 205 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें