फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांंगड़ा और हमीरपुर में खोली जाएंगी बैंक की पांच नई शाखाएं : पठानिया

Thu, 26 Sep 2024 02:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा प्राइमरी कोआपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डिवेलपमेंट बैंक में जल्द ही नई भर्तियां करेगा और साथ में कांगड़ा और हमीरपुर जिले में नई शाखाएं भी खोली जाएंगी। बुधवार को धर्मशाला में आयोजित बैंक की निदेशक मंडल की बैठक में स्टेट एग्रीकल्चर बैंक से अलग होकर स्वतंत्र संस्था बनाने के लिए सरकार का आभार जताया। बैठक में बैंक में भर्तियों और शाखाएं खोलने के बारे में निर्णय लिए गए। इस दौरान चेयरमैन रामचंद्र पठानिया ने कहा कि 12 वर्ष के लंबे अंतराल बैंक ने 17.40 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जो कि एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जबसे हमने कार्यभार संभाला है तो बैंक के कारोबार बढ़ाने के लिए का काम किया है और रिकवरी की है।
विज्ञापन


इससे बैंक का एनपीए घटा है और मुनाफा कमाया है। बैंक में असिस्टेंट मैनेजर, रिकवरी सुपरवाइजर सहित अन्य 24 पद भरे जाएंगे। इसके इसके लिए इंडियन बैंक सर्विस के माध्यम से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
राम चंद्र पठानिया ने बताया कि वर्तमान में बैंक की तीन जिलों कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना में 30 शाखाएं संचालित की जा रही हैं, जबकि जल्द ही पांच नई शाखाएं बैंक खोलने जा रहा है। बैंक की पांच नई शाखाएं कांगड़ा, ज्वालामुखी, पंचरुखी, मैहतपुर और जाहू में खोली जाएंगी। छोटा भंगाल के मुल्थान में भी शाखा खोलना प्रस्तावित है, जिसके लिए सर्वे कर लिया गया है। इसी के साथ बडूखर में भी एक शाखा खोलने की योजना है। इसके उपरांत दूसरे चरण में भोटा, हारचक्कियां, रक्कड़ और बदूही में भी बैंक शाखाएं खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बैंक के 47 हजार किसान सदस्य हैं और 4705 किसान ऋणधारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें