फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिले में पांच पेयजल योजनाएं और 55 ट्रांसफार्मर प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में बारिश से पिछले 24 घंटे में 23 मकानों और 15 गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। साथ ही दो रसोईघर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे जिलेभर में 13.81 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। साथ ही जिले में पांच पेयजल योजनाएं और 55 ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। 45 सड़कें भी बारिश प्रभावित हैं।
विज्ञापन

बारिश के कारण ज्वालामुखी उपमंडल में पांच पक्के और तीन कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा। विभिन्न क्षेत्रों में तीन गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। नूरपुर उपमंडल की 11 गोशालाएं और एक कच्चा मकान जमींदोज हो गया है। इस उपमंडल में एक पक्के मकान को आंशिक नुकसान हुआ। देहरा उपमंडल में दो कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान, जबकि एक गोशाला और दो रसाईघर को नुकसान हुआ। धीरा में तीन कच्चे मकान और एक पक्के मकान को नुकसान पहुंचा। बैजनाथ उपमंडल में दो कच्चे मकानों को आंशिक और एक गोशाला को नुकसान हुआ। इसके अलावा कांगड़ा उपमंडल में पांच पक्के मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें