फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डाडासीबा अस्पताल के लिए पांच करोड़ मंजूर

Thu, 27 Feb 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल डाडा सीबा - फोटो : अजीतमल में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करते श्रमिक।
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल डाडासीबा में 50 बेड के साथ अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे इलाके के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने दौरे के दौरान अस्पताल का निरीक्षण कर यहां 50 बिस्तरों के लिए अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण किए जाने की घोषणा की थी।
इसके लिए अब सरकार की ओर से बजट जारी किए जाने से निर्माण कार्य को गति प्रदान होगी। डाडासीबा अस्पताल में इलाके की 25 पंचायतों के करीब 50 हजार लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित होंगे। वर्तमान में यहां बीएमओ सहित सात डॉक्टर कार्यरत हैं और जल्द ही छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलने में सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें