फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पहले आपदा से नुकसान, अब सिस्टम ने किए परेशान, पंजाब में धान बेचने निकले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। पहले आपदा से भारी नुकसान झेलने वाले जिला कांगड़ा के किसान अब सिस्टम से परेशान हुआ। मीलवां अनाज मंडी में फसल बेचने आ रहे किसानों को सर्वर डाउन होने के कारण बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से ई-बिल लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण किसानों को रकम का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा मजदूर कम होने से भी किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते मजबूरन क्षेत्र के किसानों को पंजाब में फसल बेचनी पड़ रही है। मीलवां मंडी में वर्तमान में 60 में से 37 किसानों की ओर से बेची गई धान की 6,688 क्विंटल फसल की लगभग एक करोड़ 50 लाख की पेमेंट हो चुकी है।
विज्ञापन


मंडी के इंचार्ज रवि मेहरा के बताया कि 23 किसानों की पेंमेंट 48 घंटे के भीतर कर दी जाएगी। वहीं, कम लेबर की समस्या को लेकर पत्राचार के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

इस बारे में मंडी प्रभारी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है और अगर कोई समस्या आ रही है तो जल्द उस समस्या का समाधान किया जाएगा।
पुरुषोत्तम सिंह, जिला खाद्य नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति विभाग धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें