फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पठानकोट-मंडी हाईवे तीसरे दिन रहा बंद, त्रिलोकपुर में फंसीं गाड़ियां, बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर त्रिलोकपुर के पास लगातार तीसरे दिन भी यातायात बंद रहा। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। वहीं, यातायात का ज्यादा बोझ वैकल्पिक कोटला-सोहल्दा-त्रिलोकपुर-32 मील संपर्क मार्ग पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, कई बड़े वाहन तीन दिन से कोटला के सेना मैदान और 32 मील में फंसे हैं। उधर, कई बसों के रूट 32 मील से कुठेहड़ और जवाली होते हुए जसूर कर दिए गए हैं। कई बसें सवारियों का आदान-प्रदान के तहत पठानकोट और कांगड़ा की ओर चल रही हैं। त्रिलोकपुर में मिनी बस स्टैंड बन गया है, लोग अपना सामान उठाकर पुल आर-पारकर बसों में बैठकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। हालांकि इस दौरान लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं।
पुल के एक सिरे का शुरू नहीं हो पाया काम
पुल के एक सिरे की दीवार को ठीक करने का कार्य तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सका। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग सैन्य दृष्टि से भी अहम है, क्योंकि आर्मी के वाहन भी इसी मार्ग से होते हुए लेह-लद्दाख को गुजरते हैं। पठानकोट से हथियार और बारूद इत्यादि भी इसी मार्ग से वाहनों के माध्यम से लेह-लद्दाख पहुंचाया जाता है। ऐसे में अब आर्मी के ट्रकों को भी लेह-लद्दाख पहुंचने में भारी किल्लत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें