फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फायरिंग मामला...सड़क पर उतरे ग्रामीण, होटल बंद रखने, किराये का कमरा खाली करने की मांग

Tue, 16 Jun 2026 08:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मनसिंबल गोली कांड के विरोध में आए ग्रामीणों को निष्पक्ष  जांच का भरोसा देते हुए भवारना पुलिसस
विज्ञापन
मारंडा (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर की मनसिंबल पंचायत स्थित एक निजी होटल में शनिवार रात पनीर की सब्जी में अधिक नमक को लेकर हुए विवाद के बाद हवाई फायरिंग और मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। वारदात के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले के आरोपी आलोक ठाकुर के किराये के मकान के बाहर एकत्र होकर रोष जताया और उससे तुरंत गांव व कमरा खाली करने की मांग उठाई। तनाव की सूचना मिलते ही भवारना पुलिस थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता और ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए पुलिस ने आरोपी आलोक ठाकुर को भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला और किसी अन्य स्थान पर भेजा।
इस गहमागहमी के बीच मकान मालिक ने भी पुलिस को शिकायत सौंपी है, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर धक्का-मुक्की करने के आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन में नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला परिषद और वार्ड सदस्यों सहित भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से उक्त कैफे और होटल को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों का कहना है कि इस होटल में पहले भी कई बार विवाद और हुड़दंग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। गोली चलने जैसी गंभीर वारदात के बाद भी होटल का संचालन जारी रहने से स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा की भावना है।
फायरिंग मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल का लाइसेंस पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके साथ ही होटल प्रबंधन पर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज डिलीट करने का भी आरोप है।

होटल में हुई फायरिंग और मारपीट के मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक इस केस में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -सुनील राणा, डीएसपी पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें