फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़क पर सजाया सामान लेगा दमकल विभाग की अग्निपरीक्षा

Mon, 21 Oct 2024 04:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जवाली बाजार की तंग गलियां।
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। दमकल विभाग जवाली त्योहारी सीजन में आग पर काबू पाने के लिए कमर कस चुका है। उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में दमकल विभाग को आग पर काबू करने में परेशानी नहीं आती है, लेकिन नगर पंचायत जवाली के कुछ वार्डों की गलियां इतनी तंग हैं कि जहां पर बड़े वाहन तो क्या छोटे दमकल वाहन का पहुंचना भी मुश्किल है। वहीं, जवाली बाजार के रेलवे फाटक से लेकर स्टेट बैंक तक दुकानदारों की ओर से अपने सामान को सड़क के किनारे रखने पर विभाग परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाजार में दमकल विभाग के वाहनों को ले जाना ही किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।
विज्ञापन

दमकल विभाग जवाली के अंतर्गत उपमंडल जवाली का करीब डेढ़ लाख की आबादी की अचानक होने वाले अग्निकांड से सुरक्षा का भार है। जवाली में इस समय एक ही हाईड्रेंट प्रणाली है। जिस पर विभाग की पूरी निर्भरता है। दमकल विभाग जवाली ने आठ और हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए जल शक्ति विभाग को लिखा है। फायर प्रभारी दमकल विभाग जवाली रविंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अग्निकांड से निपटने के लिए मुस्तैद है। सभी कर्मचारी 24 घंटे आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए तैयार होते हैं। जवाली के बाजार रेलवे फाटक से स्टेट बैंक तक दुकानदारों के अतिक्रमण से दिक्कत आती है। आठ हाईडेंट स्थापित करने के लिए कर शक्ति विभाग को लिखा है।
14 कर्मचारी
दमकल विभाग जवाली के पास मौजूदा समय में 14 कर्मचारी हैं। इसमें एक गृह रक्षक और एक चालक का पद रिक्त है। शहर में 1500 घर व एक हजार दुकानें हैं। वहीं, दमकल विभाग जवाली पर 68 पंचायतें, कोटला, भाली, हरसर, राजा का तालाब, भरमाड, मस्तगढ़, चलवाड़ा, पापहन, नगरोटा सूरियां के साथ वन विभाग की पांच बीट्स की निर्भरता है। इसके अलावा दो वाहन है जिसमें एक 4,500 लीटर और एक 300 लीटर पानी की क्षमता वाला वाहन उपलब्ध है। पिछले साल चार दर्जन घरों और जंगलों में आगजनी की घटनाएं हुई थी।
विज्ञापन


-जवाली बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर कई बार मांग उठाई गई है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे जवाली बाजार का कारोबार ठप होता जा रहा है। -निखिल, कारोबारी जवाली।

-जवाली में जहां भी खाली जमीन है, वहां पर फायर हाईड्रेंट स्थापित किए जाने चाहिए। जिससे कि आगजनी की घटना हो तो उसको रोकने के लिए असुविधा न हो। -पंडित विपिन शर्मा, स्थानीय निवासी जवाली।

-जवाली बाजार में दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण को हटाना चाहिए, जिससे कि आगजनी की आपात स्थिति में दमकल विभाग को परेशानी न हो। - रोहित परमार, व्यापारी जवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें