फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिन भर भूख देखी न प्यास...रात को पिया और चांद का दीदार कर मांगा अटल सुहाग

Mon, 21 Oct 2024 04:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर/धर्मशाला (कांगड़ा)। पालमपुर में रात 8:42, धर्मशाला में 8:56 बजे और जिले में अन्य जगह 8:45 से 9:30 बजे के बीच चांद का दीदार हुआ। चांद निकलते ही करवा चाैथ का व्रत रखने वालीं दिन भर भूखी-प्यासी रहीं महिलाओं के चेहरे पर रौनक आ गई। चांद निकलने पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन


महिलाओं ने चांद का दीदार कर पति का छननी में मुख देखकर पानी पिया और अपने व्रत को तोड़ा। इस व्रत को लेकर सुहागिनों के चेहरे पर कोई थकान नहीं देखी गई। इससे पहले महिलाओं ने व्रत रखने के बावजूद भी अपने घर में काम किए तो शाम को भजन-कीर्तन भी किया। सुदर्शना राणा, शकुंतला देवी, नीलम राणा, रीना, प्रियंका, सुषमा, मोनिका और किरण राणा समेत कई महिलाओं ने घर का काम और भजन कीर्तन कर इस व्रत को खुशी से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें