फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छात्र विद्यालय नगरोटा बगवां के परिसर के पास लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र में सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा टल गया। सायं आए अंधड़ से स्कूल कैंपस की बिल्डिंग के साथ लगे बांस के एक झुंड में आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने भयंकर रूप धारण कर लिया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लेकर आए कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


यदि समय रहते इस आग पर काबू न पाया जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि साथ स्कूल का भवन और विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन आंशका जताई जा रही है कि अंधड़ से विद्युत ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियों से बांस के झुंड में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें