फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संसारपुर टैरेस की पेपर मिल के डंपिग एरिया में लगी आग

Sun, 18 Feb 2024 02:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
टैरस मे पेपर मिल के डंपिग एरिया मे लगी आग को बुझाते हुए। संवाद
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जसवां परागपुर विधानसभा के तहत औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में शनिवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई। जब वहां स्थित एक पेपर मिल के साथ रखी पराली में आग लग गई। इससे पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार बन गया। जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरेस में एक पेपर मिल में लगे बाॅयलर के पास रखी पराली में अचानक भीषण आग लग गई। आग डंपिंग एरिया में लगी थी। आग लगने से फैक्ट्री और आसपास धुआं ही धुआं हो गया।
विज्ञापन

फैक्ट्री कर्मचारियों ने पराली में आग देखी तो तुरंत इसकी सूचना संसारपुर टैरेस फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। संसारपुर टैरेस चौकी प्रभारी एएसआई संजीव कुमार और टीम ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया है। वहीं, संसारपुर टैरस फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें