कांगडा अस्पताल के सामने आगजनी की घटना के बाद जलकर राख हुई दुकान। जागरूक पाठक
- फोटो : 1
कांगड़ा। नागरिक अस्पताल कांगड़ा के ठीक सामने आधी रात को एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जिससे बाजार की अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।
दमकल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि विभाग को तड़के करीब 3 बजे सूचना मिली थी कि अस्पताल के सामने स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान में आग लग गई है। इस अग्निकांड में दुकान के भीतर मरम्मत के लिए रखे गए व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर पूरी तरह राख हो गए। विभाग ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आग की लपटों को साथ लगती दुकानों तक फैलने से रोक लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।