फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आधी रात को लगी आग, लाखों का सामान जला

Thu, 21 May 2026 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगडा अस्पताल के सामने आगजनी की घटना के बाद जलकर राख हुई दुकान। जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
कांगड़ा। नागरिक अस्पताल कांगड़ा के ठीक सामने आधी रात को एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जिससे बाजार की अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन

दमकल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि विभाग को तड़के करीब 3 बजे सूचना मिली थी कि अस्पताल के सामने स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान में आग लग गई है। इस अग्निकांड में दुकान के भीतर मरम्मत के लिए रखे गए व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर पूरी तरह राख हो गए। विभाग ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आग की लपटों को साथ लगती दुकानों तक फैलने से रोक लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें