फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हार्डवेयर स्टोर में लगी आग, पेंट सहित अन्य सामान जलकर राख

Wed, 21 May 2025 09:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धवाला चौक पर हार्डवेयर स्टोर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा क्षेत्र के धवाला चौक पर मंगलवार शाम एक हार्डवेयर स्टोर में आग लग गई। इससे यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना करीब सवा सात बजे की है। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के साथ स्थित गोदाम में रखा पेंट, प्लाईवुड और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

रसूही निवासी निखिल ने बताया कि वह शाम को दुकान पर ही मौजूद थे। इस दौरान अचानक गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। देहरा से पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि आग लगने के सही कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती तौर पर शार्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

धवाला चौक पर हार्डवेयर स्टोर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें