फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टीएमसी के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की छत पर भड़की आग, पाया काबू

Tue, 21 Jul 2026 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा (टीएमसी) के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की छत पर सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8 बजे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की छत से एक सुरक्षा गार्ड ने धुआं उठते हुए देखा। जब उसने नजदीक जाकर देखा तो वहां आग धधक रही थी। इस पर सुरक्षा गार्ड ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपने करीब 10-15 अन्य साथी गार्डों को मौके पर बुलाया।
सभी सुरक्षाकर्मी तुरंत अग्निशमन यंत्र (फायर एक्स्टिंग्विशर) लेकर आग बुझाने में जुट गए और कुछ ही समय में उसे पूरी तरह नियंत्रित कर दिया। इस घटना के दौरान छत पर रखा अस्पताल से संबंधित कुछ बेकार सामान जलकर राख हो गया। घटना की भनक लगते ही अस्पताल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर बिजली बोर्ड को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में आग लगने की सूचना मिली है। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस संबंध में बिजली बोर्ड को सूचित कर दिया गया है। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, केवल अस्पताल का कुछ बेकार सामान ही जला है। -डॉ. मिलाप शर्मा, प्राचार्य, टांडा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें