फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निजी बस चालक से दुर्व्यवहार करने वाले पर एफआईआर दर्ज

Tue, 21 Jul 2026 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस चौकी के अंतर्गत योल बाजार में निजी बस की चपेट में आने से एक बेसहारा पशु के घायल होने के मामले में माहौल गरमा गया है। घटना के बाद बस चालक के साथ सरेआम दुर्व्यवहार करने, धक्का-मुक्की करने और उसे धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बस चालक मदन लाल की पत्नी अनीता देवी निवासी डगोह, तहसील जयसिंहपुर की शिकायत पर शीला चौक निवासी धीरज महाजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने न केवल उनके पति के साथ अभद्रता की और जबरन पैसे छीने, बल्कि घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया। इससे उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
शिकायत में अनीता देवी ने कहा कि 15 जुलाई को योल बाजार में भारी भीड़ के बीच एक बेसहारा पशु उनकी बस से मामूली रूप से घायल हो गया था। उनके पति रोजाना सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के बीच जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करते हैं। यदि कोई दुर्घटना होती है तो वह जानबूझकर नहीं की जाती। उन्होंने तर्क दिया कि घटना के समय मौके पर पुलिस भी तैनात थी, इसलिए कानून के अनुसार कार्रवाई करने का अधिकार सिर्फ पुलिस को था, किसी आम नागरिक को कानून हाथ में लेने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन

उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी धीरज महाजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सहित मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें