मंड में अवैध खनन करते हुए पकड़ी रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राफी। पुलिस
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंड इंदौरा क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मंड इंदौरा के वार्ड नंबर-11 में मानसून सत्र के दौरान सरकार द्वारा लगाए गए खनन प्रतिबंध का उल्लंघन कर लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से अवैध खनन किया जा रहा था। मामले में बंटी, शिव, शाकू, लोडर मालिक नरेंद्र सिंह उर्फ बड्डू और नासर सभी निवासी मंड इंदौरा को आरोपी बनाया गया है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटना में प्रयुक्त अन्य वाहनों, मशीनरी और संभावित अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद