फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 25 लाख गबन करने का आरोप, कैशियर पर एफआईआर दर्ज

Wed, 14 Oct 2026 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना गगल के तहत एक पेट्रोल पंप में करीब 25 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पंप मालिक की शिकायत पर पुलिस ने कैशियर एवं अकाउंटेंट के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पालमपुर का रहने वाला आरोपी वर्ष 2015 से उनके पेट्रोल पंप पर कार्यरत था। उसके पास नकदी के लेनदेन, बैंक और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ वित्तीय हिसाब-किताब की पूरी जिम्मेदारी थी। दो अक्तूबर को वह अपनी सास की बीमारी का हवाला देकर घर गया था।
चार अक्तूबर को उसने काम पर लौटने की बात कही, लेकिन छह और सात अक्तूबर को उसका मोबाइल बंद मिला। मालिक ने कर्मचारी की पत्नी से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह पेट्रोल पंप के लिए निकल चुका है, मगर वह वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन

इस बीच नौ अक्तूबर को पालमपुर पुलिस भी कर्मचारी की तलाश करते हुए पेट्रोल पंप पहुंची और सीसीटीवी खंगाले। शक होने पर जब मालिक ने रिकॉर्ड की जांच की, तो लगभग 25 लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार बैंक और तेल कंपनी से पूरे दस्तावेज मिलने के बाद गबन की वास्तविक राशि स्पष्ट हो पाएगी।
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है और सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें