फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिजली चोरी करने पर वसूला 41,377 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश विद्युत उपमंडल चड़ी में बिजली चोरी के मामले में उपभोक्ताओं से 41,377 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। वहीं, उपभोक्ताओं को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी है। सहायक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं से 41,377 रुपये जुर्माना वसूला गया। बिजली बोर्ड ने तीन टीमें बनाकर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के मीटर की जांच की। इनमें गांव घरों, थ्रोट, ओडर, मैटी, भटेछ आदि में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करने वालों को यह हिदायत दी गई कि अगर उन्होंने दोबारा बिजली चोरी की तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें