फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भूमि विवाद में झगड़ा, भाभी ने रॉड से तोड़ी ननद की टांग, टांडा रेफर

Tue, 15 Oct 2024 08:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भवारना के तहत गांव भटिलु में घायल हुई महिला। -संवाद
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के तहत भूमि विवाद में ननद और भाभी में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि भाभी ने रॉड से मारपीट कर ननद की टांग ही तोड़ दी है। इसके बाद गंभीर हालत में ननद को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला भटिलु गांव का है। यहां रिश्ते में ताया-चाचा में लगती ननद अपने मायके आई थी। दोनों ही परिवारों का मकान को लेकर भूमि का विवाद चल रहा है। इसी बीच मकान की छत पर किसी बात लेकर हुई कहासुनी में भाभी ने ननद पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे ननद मकान की छत से नीचे गिर गई और उसकी टांग टूट गई। उसके नाक पर भी गहरी चोट लगी है।
घायल ननद को पहले भवारना अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे पालमपुर रेफर कर दिया गया। मगर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उधर, थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें