फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लावारिस बैलों की लड़ाई ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा के नटेहड़ में सड़क के बीच आपस में ​भिड़ते हुए सांड। स्रोत: पाठक - फोटो : mathura
विज्ञापन
कांगड़ा। उपमंडल कांगड़ा के तहत गांव नटेहड़ में शुक्रवार को दो लावारिस बैलों की बीच सड़क में आपस में लड़ाई हो गई, जिस वजह से वहां से गुजर रहे वाहनों और राहगीरों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोग और वाहन चालक राजीव कुमार, संजय कुमार, रमन, बलवीर कुमार, राज कुमार, अजय, संकुतला देवी, कांता देवी आदि प्रशासन को कोसते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन


लोगों ने बताया शहर हो या गांव हर जगह इन लावारिस पशुओं की भरमार है, लेकिन न तो प्रशासन और न ही सरकार इस ओर कोई ध्यान दे रही है। लोगों का कहना था कि सरकार को इन लावरिस पशुओं को गोसदनों में रखना चाहिए, ताकि इनके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें