फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गगल हवाई अड्डे की अधिगृहीत जमीन पर होगी तारबंदी

Sat, 17 Oct 2026 11:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। गगल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अधिगृहीत भूमि को सुरक्षित करने की प्रक्रिया तेज होगी। भूमि की तारबंदी और चारदीवारी के निर्माण के लिए 1.16 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

यह राशि पर्यटन विभाग को मिली है, जबकि निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करवाएगा। इससे अधिगृहीत भूमि की सीमाएं निर्धारित करने और उसे सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया पहले से चल रही है। अब अधिगृहीत भूमि की तारबंदी और चहारदीवारी का काम शुरू करने की तैयारी है। वहीं, हवाई अड्डे के प्रस्तावित नए रनवे पुल की ऊंचाई पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। संबंधित तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

गगल हवाई अड्डे के विस्तार के तहत रनवे की लंबाई बढ़ाने की योजना है, ताकि बड़े विमानों का संचालन संभव हो सके। ऐसे में भूमि की सुरक्षा के लिए बजट जारी होना परियोजना की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
जल्द शुरू होगा तारबंदी का काम
अधिगृहीत भूमि की तारबंदी और चारदीवारी के लिए बजट की मांग भेजी गई थी। सरकार की ओर से करीब 1.16 करोड़ रुपये विभाग को मिल गए हैं। जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बची हुई भूमि का अधिग्रहण भी जल्द किया जाएगा। -विनय धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें