फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बणी-डांगड़ा मार्ग पर बाइक की टक्कर से महिला राहगीर की मौत

Tue, 07 May 2024 03:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत गांव बणी-डांगड़ा मार्ग पर सोमवार को अचानक एक बाइक चालक ने एक पैदल राहगीर महिला को टक्कर मार दी। सडक पर गिरी जख्मी महिला का तुरंत उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। टांडा के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक महिला का पहचान प्रवीण कुमारी पत्नी नरेंद्र कुमार निवासी मट उमरा बणी के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस थाना रक्कड़ में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए बाइक चालक सुरजीत कुमार निवासीं गांव बलदोह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि महिला अपने घर के निकट ही पैदल जा रही थी कि इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। उधर, पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शव टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें