धर्मशाला। महिला ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला ने अपने प्रचार को और धार देने के लिए ब्लॉक की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस कार्यकारिणी में 38 महिला नेत्रियों को शामिल किया गया है। महिला ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला की अध्यक्ष सोनिया ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस की कार्यकर्ता प्रचार में जुटी हुई हैं और लोकसभा के साथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए जी-जान से कार्यकर्ता जुटे हैं। उन्होंने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष शामिल की गईं हैं, जिनमें बबीता ओबरॉय, नंदिरा शर्मा, अनीशा गुरुंग, सुषमा चौधरी, रेखा देवी, तृप्ता शर्मा, सुरेखा जम्वाल, सुनीता देवी और मीना चौधरी शामिल हैं।
इसी तरह कंचन कौंडल को सोशल मीडिया पेनेलिस्ट बनाया गया है। इसके अलावा जनरल सेक्रेटरी के तौर पर कुसुम चौधरी, किरण, सीमा कौंडल, जीवनलता, मनीशा शर्मा, मीना वर्मा, नीलम, ममता, पूजा माहत, पुनीता कुमारी, मोनिका वर्मा, सुमन बाला, नीलम देवी, तनु कुमारी और साजनी देवी को शामिल किया गया है। डोली गुरुंग, बिमला देवी, कांता, श्रद्धा देवी, अनुबाला, सुनीता भाटिया, नीतू सिंह, जरमो देवी, सुमना देवी, वीरांजना, सिंकदरा देवी, सोनू देवी, और कोकिला गुरंग को महिला ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला का सचिव नियुक्त किया गया है। सोनिया ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के निर्देशानुसार महिला ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला की कार्यकारिणी गठित कर दी है। उन्होंने बताया कि लोगों भाजपा की छल-कपट की राजनीति से लोगों में रोष की लहर है, लिहाजा कांग्रेस को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।