फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चरस के साथ पकड़ी गई महिला स्वास्थ्य कर्मी सेवाओं से निलंबित

Thu, 21 May 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्वास्थ्य विभाग ने चरस तस्करी के मामले में गिरफ्तार की एक महिला कर्मचारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से सेवाओं से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। उक्त महिला स्वास्थ्य खंड खानेरी (रामपुर) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी, जिसे पुलिस ने एक अन्य आरोपी के साथ भारी मात्रा में चरस समेत दबोचा था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार ज्वालामुखी पुलिस की टीम 27 मार्च को ज्वालामुखी-नादौन मार्ग पर नियमित गश्त पर थी। इस दौरान नादौन की तरफ से आ रही एचआरटीसी की एक बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बस में सवार कृष्ण सिंह ठाकुर (47) निवासी घुंड (ठियोग) और महिला कर्मी वीना देवी (46) निवासी शमाथला (कुमारसैन), जिला शिमला के कब्जे से 447 ग्राम चरस बरामद हुई।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जिला देहरा ने संबंधित विभागाध्यक्ष को इस संबंध में लिखित रिपोर्ट भेजी थी। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि देहरा पुलिस अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामलों में संलिप्त पाए गए कुल सात सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों सस्पेंड करवा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों के कर्मचारियों पर गिर चुकी है गाज
- पशुपालन विभाग : एक पैरा वेटरिनरी फार्मासिस्ट
- स्वास्थ्य विभाग : दो कर्मचारी (रामपुर की महिला कर्मी सहित)
- विद्युत विभाग : दो कर्मचारी
- एचआरटीसी : एक कर्मचारी
- मंदिर न्यास : संस्थान के माध्यम से नियुक्त एक कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें