फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वाहन की टक्कर से घायल महिला श्रद्धालु की मौत

Wed, 08 Jan 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत रविवार शाम को सड़क हादसे में घायल महिला ने टांडा मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात को दम तोड़ दिया है। महिला की बेटी का अभी तक इलाज चल रहा है। रविवार शाम को कांगड़ा बाईपास पर एक वाहन ने मां और बेटी को टक्कर मार दी। जिन्हें बाद में उपचार के लिए टांडा मेडिकल कालेज ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायकर्ता अशोक कुमार वर्मा निवासी पटेल नगर, मध्य प्रदेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह माता बज्रेश्वरी देवी के दर्शन के लिए परिवार सहित कांगड़ा आए हैं। रविवार शाम को कांगड़ा बाईपास रोड पर अपनी पत्नी सुप्रिया वर्मा, सास शारदाबाई, ससुर लक्ष्मीनारायण और अन्य रिश्तेदारों के साथ सड़क के किनारे खड़े थे।
इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने सड़क के किनारे खड़ी उनकी सास शारदाबाई (68) और पत्नी सुप्रिया वर्मा (42) को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए टांडा में भर्ती करवाया। जहां शारदाबाई की सोमवार रात को मौत हो गई। उधर, कांगड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में संबंधित गाड़ी के चालक सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें