रैत (कांगड़ा)। कलियाड़ा स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय लड़कों की अंडर-19 मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। जूडो के अंतिम मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर विजेता और डाह कुलाड़ा स्कूल उपविजेता रहा। कुश्ती में फतेहपुर विजेता और संदबा स्कूल उपविजेता रहे। कुराश में फतेहपुर विजेता और दुरगेला स्कूल उपविजेता रहा।
हॉकी में सीआरसी रैहन विजेता और गढ़जमूला स्कूल उपविजेता रहे। बास्केटबाल में सुलह और जयसिंहपुर विजेता और उपविजेता रहे, जबकि हैंडबाल में ज्वालामुखी और जीएवी कांगड़ा विजेता और उपविजेता रहे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। संवाद