खनियारा स्थित राज्य होटल प्रबंधन संस्थान (एसआईएचएम) फार्म टू फोर्क थीम पर कार्यक्रम में प्रतिभ
धर्मशाला। राज्य होटल प्रबंधन संस्थान खनियारा धर्मशाला की ओर से शुक्रवार को फार्म टू फोर्क थीम पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि इस पहल से जहां किसानों को अपने उत्पादों की मार्केटिंग की चिंता नहीं रहेगी, वहीं होटल स्टाफ को भी जरूरत अनुरूप कृषि उत्पाद होटलों में ही उपलब्ध होंगे।
कृषि विभाग की ओर से प्रगतिशील किसानों की लिस्ट भी पर्यटन विभाग के साथ साझा की गई हैं। इसके तहत होटल संचालकों और किसानों का सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे जहां किसानों को अपने कृषि उत्पाद आसानी से बेचने की सुविधा मिलेगी, वहीं होटलों की जरूरतें भी बिना बाजार के चक्कर लगाए ही पूरी हो पाएंगी। इस तरह की पहल किसानों की प्राकृतिक खेती को सीधे बड़े होटलों और रेस्तरां में पहुंचाने से उनकी आर्थिक में भी सुधार हो सकेगा। ब्यूरो