फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा जोन में 2.81 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कृषि विभाग ने किसानों का डिजिटल डाटा तैयार करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया तेज कर दी है। कांगड़ा जोन में अब तक लगभग 2.81 लाख किसानों का पंजीकरण हो चुका है। विभाग ने शेष किसानों से नजदीकी लोक मित्र केंद्रों में जाकर तुरंत पंजीकरण कराने का आग्रह किया है। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन

कांगड़ा जोन के चार जिलों में अब तक कांगड़ा में 1.36 लाख, ऊना में 48 हजार, हमीरपुर में 47 हजार और चंबा में 50 हजार किसानों का पंजीकरण हुआ है। पहले चरण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जा रही है।
इसके तहत किसानों की जमीन का विवरण, खसरा नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए रिकॉर्ड अपडेट किया जा रहा है। कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. राहुल कटोच ने किसानों से पंजीकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन

-
डिजिटल क्रॉप सर्वे से मिलेगा फसल क्षेत्र का सटीक ब्योरा
कृषि विभाग फार्मर रजिस्ट्री के साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे भी करवा रहा है। इसके लिए गठित जिला स्तरीय टीमें खेतों में जाकर फसलों और उनके रकबे की मैपिंग कर रही हैं। इससे क्षेत्रवार बोई गई फसलों का सटीक डाटा मिलेगा जिससे सरकारी योजनाओं को लागू करने और किसानों की जरूरतों के आकलन में मदद मिलेगी। खरीफ सीजन के बाद अब रबी फसलों की तैयारी के बीच धान, मक्का सहित अन्य फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड भविष्य के फसल नियोजन में उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें