फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 20 मिनट के लिए रसोई में गया परिवार, लौटे तो पांच लाख रुपये के गहने गायब

Tue, 25 Aug 2026 03:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठमां गांव में चोरों ने महज 20 मिनट में घर से करीब पांच लाख रुपये कीमत की सोने की दो चेन चोरी कर लीं। घटना सोमवार शाम करीब 7:46 से 8:06 बजे के बीच की बताई जा रही है।
विज्ञापन

परिवार घर से सटी रसोई में खाना खाने गया था और वापस लौटा तो घर के अंदर से दोनों चेन गायब थीं। कुठमां निवासी सुभाष पुत्र किशोरी लाल, वार्ड नंबर तीन, के अनुसार सोमवार शाम करीब 7:46 बजे परिवार रात का खाना खाने के लिए घर के साथ बनी रसोई में गया था।
करीब 20 मिनट बाद 8:06 बजे जब परिवार मुख्य घर में लौटा तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर घर में रखी सोने की दोनों चेन गायब मिलीं। परिवार के अनुसार दोनों चेन की बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन

घर से रसोई कुछ ही दूरी पर होने के बावजूद चोर इतनी तेजी और खामोशी से वारदात को अंजाम देकर भाग हो गए कि परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना से क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि वारदात के तरीके से लगता है कि चोरों ने घर की गतिविधियों पर नजर रखी होगी।
पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना गगल पुलिस थाना को दी। परिवार का आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें