धर्मशाला। धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने नगरवासियों से अपील की है कि वे परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण में छूटे हुए अपने परिवारों का पंजीकरण अवश्य करवाएं। नगर निगम की ओर से एक बार फिर नागरिकों को 30 अप्रैल 2025 तक यह अवसर दिया गया है।
नगर निगम ने पहले परिवार रजिस्टर डाटा बेस तैयार करने के लिए सर्वेक्षण करवाया था, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 तय की गई थी। अब उन परिवारों के लिए विशेष मौका दिया जा रहा है जो पहले छूट गए थे। वार्ड 1 से 10 तक के निवासी सर्वेक्षण टीम के इंचार्ज आकाश चौधरी (मो. 9805843438) से और वार्ड 11 से 17 के निवासी अंकेश (मो. 7807318965) से संपर्क कर सकते हैं। आयुक्त ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण करवा कर नगर निगम की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करें। ब्यूरो