फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश पर भारी पड़ी आस्था, ज्वालामुखी में दंडवत पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 30 Jun 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में दंडवत होते हुए दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी शक्तिपीठ में रविवार को बारिश के बीच भक्ति और श्रद्धा का अद्वितीय नजारा देखने को मिला। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए दंडवत प्रणाम करते हुए मंदिर तक पहुंचे। लुधियाना से आया एक परिवार, जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल थे, ने बस स्टैंड से मुख्य मंदिर मार्ग के भवन द्वार तक करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी दंडवत प्रणाम करते हुए तय की।
विज्ञापन


श्रद्धालु अमित ने बताया कि माता रानी ने उनकी मुराद पूरी की है, इसलिए वे गुप्त नवरात्र में यहां दर्शन करने आए हैं। उन्होंने संपूर्ण यात्रा दंडवत प्रणाम करते हुए पूरी की। इसी तरह, पंजाब से आए परमजीत और विकास ने भी माता रानी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए दंडवत करते हुए मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि माता ने उनकी झोली खुशियों से भर दी है, इसलिए वे यह संकल्प पूरा करने आए हैं। माता रानी के दरबार में पहुंचते ही श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और होंठों पर एक ही जयघोष जय माता दी रहा।

ज्वालामुखी मंदिर में दंडवत होते हुए दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें