फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गूहण में छिंज मेले के साथ मेलों का आगाज

Mon, 10 Mar 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जरपाल के गूहण में खबाजा पीर छिंज मेले में कुश्ती करते पहलवान (फ़ोटो : संवाद)
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां क्षेत्र में जरपाल के गूहण में रविवार को ख्वाजा पीर छिंज मेले का आगाज हुआ। इस दौरान पहलवानों ने कुश्ती में जौहर दिखाए। जानकारी के मुताबिक गूहण में होने वाले छह प्रमुख मेलों में नगरोटा सूरियां का टोडा पीर मेला 22 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन



नगरोटा सूरियां में ही प्राचीन व्यास देव मेला 27 मार्च को आयोजित होगा। 3 और 4 अप्रैल को लंज में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा नगरोटा सूरियां की पंचायत खब्बल के प्राचीन फ्लाई पीर का मेला और दंगल 5 और 6 अप्रैल को होगा। 7 अप्रैल को प्राचीन दरोका पीर का मेला होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें