फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शाहपुर में 77 करोड़ की 10 विकास योजनाओं के लिए सीएम का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुक्खू शुक्रवार रात उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया की भतीजी की शादी में पहुंचे। यहां पर उनका सभी परिवार जनों एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आयुर्वेदिक विभाग के ओएसडी सुनीत पठानिया की बेटी कोमल पठानिया की शादी पर पूरे परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक केवल सिंह पठानिया के साथ शाहपुर के विकास पर हर बिंदु पर चर्चा की। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर में लगभग 77 करोड़ की 10 विकास योजनाओं की सौगात देने पर आभार जताया।
इसके साथ ही ईसीएचएस के लिए छह कनाल भूमि उपलब्ध करवाने, धौलाधार एक्सप्रेस वे व अन्य प्रोजेक्टों सहित शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रैत में 5.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खंड विकास अधिकारी का कार्यालय भवन देने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शाहपुर विधानसभा में विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें