फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टैक्सी चालकों को बताए यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कोटला के प्रभारी बलविंदर सिंह ने टैक्सी यूनियन कोटला के वाहन चालकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें नशामुक्ति एवं मोटर वाहन अधिनियम के तहत सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस चौकी प्रभारी ने कहा कि सावधानी ही जीवन का सबसे बड़ा पहलू है। वाहन चलाते समय प्रत्येक चालक को हर स्तर पर सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा करके वाहन चलाना अत्यंत खतरनाक है। इससे जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है। चालकों से अपील की गई कि वे सीट बेल्ट, हेलमेट, ओवरस्पीडिंग से बचाव, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने और यातायात संकेतों का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें