फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईपीएल मैचों को लेकर उत्साह, पर्यटक आमद बढ़ने की आस

Tue, 29 Apr 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज (कांगड़ा)। धर्मशाला में प्रस्तावित आईपीएल के तीन मैचों को लेकर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। इन मैचों से स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि इन मैचों से उनके कारोबार में वृद्धि होगी। इसी के चलते पर्यटन उद्यमियों ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) से आईपीएल मैचों के टिकट बिक्री की सुविधा देने की अपील की है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि यदि एचपीसीए इस तरह की व्यवस्था उपलब्ध कराता है तो वे पर्यटकों को धर्मशाला भ्रमण के साथ आईपीएल मैचों के रोमांच का भी अनुभव दे सकेंगे। इससे पर्यटकों को होटल के कमरों और मैच के टिकटों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन


होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने कहा कि पिछले वर्ल्ड कप के दौरान एचपीसीए के सहयोग से मैच टिकटों की बिक्री की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप होटलों की ओर से क्रिकेट प्रेमियों को कई पैकेज पेश किए थे। अब आईपीएल मैचों के दौरान भी क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है और यदि एचपीसीए होटलियर्स को टिकट उपलब्ध कराता है तो इससे न केवल होटलियर्स को लाभ होगा, बल्कि यह धर्मशाला में पर्यटन उद्योग को भी मजबूती देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें