फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर पूर्व सैनिक से 75,500 रुपये की ठगी

Thu, 07 Aug 2025 08:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना में एक पूर्व सैनिक ने एटीएम कार्ड बदलकर 75,500 रुपये की ठगी का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित लाहला निवासी विजय पाल शर्मा ने बताया कि वह बुधवार को नगरोटा बगवां स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ में पैसे निकालने गए थे, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण उन्हें कुछ परेशानी आई।
विज्ञापन

इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनकी मदद के बहाने आगे आया और बातों में उलझाकर धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोपी ने पैसे न निकलने का बहाना बनाकर मौके से चुपचाप निकल गया। विजय पाल शर्मा को कुछ देर बाद शक हुआ और उन्होंने जब खाते की जांच की तो उनके होश उड़ गए। उनके खाते से 75,500 रुपये की निकासी हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करवाया और पुलिस थाना नगरोटा बगवां में शिकायत दर्ज करवाई। विजय पाल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद बैंक से ट्रांजेक्शन डिटेल भी हासिल की गई हैं, जिससे ठगी की पुष्टि हुई है। उधर, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें