फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगी ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। लोकसभा चुनाव के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को जिला कांगड़ा में स्थापित किए गए विभिन्न स्ट्रांग रूमों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। जिला कांगड़ा में पांच विभिन्न स्थानों पर मतों की गणना होगी। शनिवार को चुनाव संपन्न होने के बाद इन स्ट्रांग रूमों में ईवीएम और वीवीपैट को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में चार विभिन्न स्थानों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। सभी स्ट्रांग रूम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगे। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है, जो कि आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली के अनुसार हथियारों के साथ लगाई गई है। इसमें सबसे बाहरी सुरक्षा में स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं, मध्य में राज्य स्तरीय पुलिस बल और आंतरिक परत की जिम्मेवारी केंद्रीय पुलिस बल तैनात रहेगा। तीन स्तरीय सुरक्षा में तैनात जवानों को अधिकारियों द्वारा समय-समय पर चेक किया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत किए गए व्यक्तियों के अलावा चुनाव वाले परिसर में किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।
उल्लेखनीय है कि नूरपुर क्षेत्र की मतगणना बचत भवन नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर और जवाली क्षेत्रों की मतगणना गवर्नमेंट आर्या डिग्री कॉलेज नूरपुर, ज्वालामुखी क्षेत्रों की मतगणना गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, सुलह, पालमपुर और बैजनाथ की मतगणना शहीद कैप्टन विक्रम बतरा गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पालमपुर, नगरोटा, कांगड़ा, शाहपुर और धर्मशाला क्षेत्रों की मतगणना गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज धर्मशाला में होगी। इसके अलावा देहरा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले देहरा और जसवां परागपुर विस क्षेत्र की मतगणना डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी में होगी।
विज्ञापन

इस संदर्भ में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जिले के विभिन्न स्ट्रांग रूमों में ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। जहां पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें