फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: थ्री-लेयर सुरक्षा घेरे वाले स्ट्रांग रूम में रखीं ईवीएम, पुलिस कर्मी तैनात

Tue, 19 May 2026 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज में बनाए ईवीएम के स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मी। -अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के सभी 17 वार्डों में मतदान प्रक्रिया पूरी के बाद सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धर्मशाला कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सील कर दिया है। इन मशीनों की 24 घंटे की निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के 34 बूथों पर करीब 204 कर्मचारियों की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया पूरी कराई गई। अब 31 मई को होने वाली मतगणना तक (13 दिनों के लिए) चुनाव में उतरे 54 प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी रहेंगी। चुनाव संपन्न होते ही शहर में हार-जीत के आकलन को लेकर गुणा-भाग शुरू हो गया है। चौक-चौराहों और चाय की दुकानों पर लोग अपने-अपने समीकरण बिठाते नजर आए कि किस वार्ड से कौन बाजी मार रहा है।
चुनावी शोर थमने के बाद प्रत्याशी अब राहत की सांस ले रहे हैं। सोमवार को कई उम्मीदवार मतदाताओं का आभार जताने उनके घर-द्वार पहुंचे। वहीं, दिनभर प्रत्याशी अपने मुख्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर बूथवार पड़े वोटों का समीकरण बनाने और अपनी जीत-हार का आकलन करने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। सुरक्षाकर्मी दिन-रात वहां कड़ा पहरा दे रहे हैं। -मोहित रत्न, एसडीएम, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें