फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैचों के बाद भी पर्यटन नगरी सैलानियों से गुलजार

Tue, 19 May 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मंगलवार शाम को कोतवाली बाजार में लगा वाहनों का एकतरफा लंबा जाम। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला और मैक्लोडगंज के निजी होटलों में मंगलवार को 70 फीसदी रही ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। आईपीएल के तीन मुकाबलों से धर्मशाला के होटल कारोबार को मिली रफ्तार अभी भी जारी है। वीकेंड न होने बाद भी पर्यटन नगरी पर्यटकों से गुलजार है। हालांकि इस कारण जाम की समस्या भी आ रही है। धर्मशाला और मैक्लोडगंज के निजी होटलों में मंगलवार देर शाम तक 70 फीसदी होटल ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।
होटल कारोबारियों की मानें तो अप्रैल के मध्य में अधिकारिक तौर पर शुरू हुए पर्यटन सीजन के शुरुआती दिनों में होटल कारोबार मंदा था। कारोबार वीकेंड पर निर्भर चल रहा था लेकिन आईपीएल मैचों से कारोबारियों को संजीवनी मिली है।
विज्ञापन

हालांकि मंगलवार शाम को धर्मशाला शहर में रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इसके चलते वाहन धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़े, जबकि मौके पर मौजूद यातायात कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित बनाए रखा।
विज्ञापन

मंगलवार को पर्यटन नगरी धर्मशाला के निजी होटलों में देर शाम तक 70 फीसदी होटल ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। मैच को लेकर अच्छा कारोबार रहा था, जबकि अब भी होटलों में अच्छी ऑक्यूपेंसी रहना होटल कारोबार के लिए राहत भरा संदेश है। - विवेक महाजन, महासचिव, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें