102-108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने से राहत
जिला कांगड़ा में आपातकालीन स्थिति में नहीं होगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में 102-108 एंबुलेंस कर्मचारियों की छह दिन से जारी हड़ताल समाप्त हो गई है। हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारी दोबारा काम पर लौट आए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं फिर से पटरी पर आ गई हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कह और काम पर लौट आए। सुबह से एंबुलेंस सेवाएं सुचारू रूप से चलना शुरू हो गईं।
102-108 कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाओं पर असर पड़ा था और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान एंबुलेंस के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपने चालक तैनात किए थे और मुख्य अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
कोट्स...
- 102-108 कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है और वे अपने कार्य पर लौट आए हैं। अब मरीजों को आपातकालीन स्थिति में परेशान नहीं होना पड़ेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ज्यादा राहत मिलेगी। - डॉ. विवेक करोल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा
- अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने यूनियन के आह्वान पर हड़ताल की थी। लंबे समय से सरकार और संबंधित कंपनी से मांगों को लेकर बात की जा रही है, लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। इस कारण कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल का सहारा लेना पड़ा। - प्रशांत, अध्यक्ष, 102-108 एबुलेंस कर्मचारी यूनियन, कांगड़ा