पालमपुर (कांगड़ा)। न्यू मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन संघ के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण शर्मा ने कहा कि राज्य में कर्मचारियों का शोषण जारी है। सरकार लाखों की रिकवरियों के आदेश डीडीओ के माध्यम से भेज रही है, जिसमें कोर्ट आदेशों की अवमानना हो रही है। प्रदेश में लाखों की रिकवरी से कर्मचारी डरे हुए हैं। उन्हें नियुक्ति तिथि से हाईकोर्ट ने नियमित माना तो वर्तमान सरकार ने नियुक्ति तिथि से उनकी इंक्रीमेंट दे दी थी लेकिन अब अपने कानून बनाकर सरकार अपने प्रदेश के कर्मचारियों से रिकवरी मांग रही है, जबकि कुछ कर्मचारी अपने घर बना रहे हैं और बैंकों से लोन भी ले रखे हैं।