फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टीसीपी क्षेत्रों के पात्र परिवारों को भी मिलेंगे 2.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के दायरे में रहने वाले पात्र परिवार भी अब प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता ले सकेंगे। पहले इन क्षेत्रों के परिवार योजना के पात्र नहीं थे। नए प्रावधान से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिलने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन


पहले योजना के तहत नगर निकाय क्षेत्रों के पात्र परिवारों को ही आवास निर्माण के लिए सहायता दी जाती थी। पिछले वर्ष नगर निगम मंडी ने 58 पात्र परिवारों को राशि जारी की थी। इस वर्ष भी 42 परिवारों की सूची मंजूरी के लिए भेजी गई है।
टीसीपी क्षेत्र के पात्र परिवार संबंधित नगर निकाय में आवेदन कर सकेंगे। इससे आर्थिक तंगी के कारण मकान नहीं बना पाने वाले परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। टीसीपी के दायरे वाले क्षेत्रों को मुख्य रूप से योजना क्षेत्र और विशेष क्षेत्र में बांटा गया है। यहां भवन निर्माण और भूमि उपयोग के लिए विभाग से अनुमति लेना और भवन का नक्शा पास करवाना अनिवार्य है। नगर निगम आयुक्त मदन कुमार ने बताया कि टीसीपी क्षेत्रों के पात्र लोगों को भी अब आवास योजना का लाभ मिलेगा। इससे जरूरतमंद परिवारों का अपने घर का सपना पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें