फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार चमके, नकदी पर ईएमआई भारी

Wed, 04 Nov 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में मोबाइल खरीदते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। दिवाली पर्व के उपलक्ष्य पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार सज गए हैं। कीमतों में वृद्धि के बावजूद त्योहारी सीजन में ग्राहकों का उत्साह बना हुआ है। नकद खरीदारी की रफ्तार धीमी होने पर आसान किस्तों और फाइनेंस योजनाओं ने बाजार को संभाल रखा है। दुकानदारों के अनुसार खरीदारी के रुझान में बड़ा बदलाव आया है। पहले 30 फीसदी ग्राहक किस्तों पर खरीदारी करते थे। अब यह आंकड़ा 70 फीसदी तक पहुंच गया है। ग्राहक दस हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक के गैजेट्स ईएमआई पर ले रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार लकी ड्रॉ और सुनिश्चित उपहार जैसे विशेष ऑफर दे रहे हैं।
विज्ञापन


कीमतों में बदलाव


सामान
न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत
वॉशिंग मशीन
9,999 1,00,000
फ्रिज
9,000 2,00,000
एलईडी
10,000 5,00,000
स्पीकर
2,000
1,00,000
ओवन
6,000
25,000
स्मार्ट फोन (5जी) 16,500 3,00,000
(कीमत रुपये में)


ग्राहकों के लिए खास ऑफर शुरू किए हैं। एक से 22 नवंबर तक पर्चियां डालकर दस लकी ड्रॉ निकाले जाएंगे। -पुष्पिंद्र गुलेरिया, कारोबारी, लुभ
त्योहारी सीजन में अच्छी ग्राहकी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए हर खरीद पर निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं। -हनी धीमान, कारोबारी, जवाली
बाजारों में पूछताछ बढ़ रही है। आसान फाइनेंस और छूट के चलते आने वाले दिनों में कारोबार और बेहतर होगा। -अर्जुन, कारोबारी, कोतवाली
दाम बढ़ने से पिछले साल के मुकाबले सुस्ती है लेकिन दिवाली तक व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है। -अमित, कारोबारी, कोतवाली

धर्मशाला में मोबाइल खरीदते हुए लोग। संवाद

धर्मशाला में मोबाइल खरीदते हुए लोग। संवाद

धर्मशाला में मोबाइल खरीदते हुए लोग। संवाद

धर्मशाला में मोबाइल खरीदते हुए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें