चढ़ियार (कांगडा)। विद्युत उपमंडल चढ़ियार के अंतर्गत दगोह सेक्शन 11 केवी फीडर के तहत विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते भुआणा, आशापुरी, मकोल, किल्ही लुगट, शांतिबन, बदारपट, डोडनवल्ली, कोसब, अमबोटू, टांची, भुलाना, दरुग, तिनबड़ और मनझेड़ा आदि में 6 अप्रैल को सुबह 9:30 से कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अतिरिक्त गांवों ननवाड, जानस, दंगोह, टंबर, कपाडा, भुलाना, झमुह दरुमका टमबरु, बरात, बरोटा, मंझोटी, रोपड़ी धाम आदि में 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने बताया कि किसी कारण वश कार्य समाप्त न हुआ तो अगला दिन कार्य दिवस माना जाएगा। संवाद