ज्वालामुखी (कांगड़ा)। 11 केवी ज्वालामुखी नंबर-2 फीडर के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 8 अप्रैल को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान दरंग, पुलिस थाना क्षेत्र, देवी तालाब, मंदिर रोड, बोहण, ओएनजीसी, पीडब्ल्यूडी, बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत उपमंडल ज्वालामुखी नंबर-1 के सहायक अभियंता अमर चंद ने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में कार्य अगले दिन किया जाएगा। संवाद