धर्मशाला। विद्युत उपकेंद्र सिद्धपुर के अंतर्गत आने वाले दर्जनों क्षेत्रों में सोमवार, 6 अप्रैल को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपकरणों के जरूरी रखरखाव और लाइनों की मरम्मत के चलते विभाग ने सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक आठ घंटे का कट घोषित किया है।
सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि इस दौरान सिद्धबाड़ी, सिद्धपुर, फतेहपुर, बागणी, रक्कड़, तपोवन, झिओल, बरवाला, लोअर मोहल, गयोतो मोनिस्ट्री, घिआरी पुल, रसां, बरेह, धिकतु, ठंबा, दाड़ी, शीला, पास्सू, आईटीआई, झाकड़ी, अपर व लोअर बड़ोल, कंडी में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा चोला, खनियारा, थात्री, सुक्कड़, योल व योल बाजार, नरवाणा, उथड़ाग्रां, कस्बा, चतेहड़, स्लेट गोदाम, खुई बारग, कनेड, मनेड और धौलाधार कॉलोनी आदि क्षेत्रों में विद्युत सेवा उपलब्ध नहीं होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि मौसम खराब रहता है या कोई आकस्मिक आपदा आती है, तो यह कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।
भोई और मकरोटी फीडर से आठ घंटे का बिजती कट
गगल (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल रैत के तहत 11 केवी फीडर भोई और मकरोटी में लाइनों के रखरखाव व टहनियों की कांट-छांट की जाएगी। सहायक अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि इसके चलते 6 अप्रैल को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अनसुई, भोई, बीएसएफ कैंपस, केतलू, मेहरना, त्रैंबला, खड़ियारा और मकरोटी में बिजली बंद रहेगी। संवाद
रिहलू और दुर्गेला में कल नहीं आएगी बिजली
शाहपुर (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल शाहपुर के तहत 11 केवी फीडर रिहलू में तारों की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस कारण 6 अप्रैल को रिहलू, दुर्गेला और इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने जनता से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। संवाद