फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कल मटौर में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Sun, 03 May 2026 09:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड विद्युत उपमंडल नंबर-1 कांगड़ा के 11 केवी मंदल फीडर के तहत पांच मई को विभिन्न क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल नंबर-1 कांगड़ा के एसडीओ पुलकित दीक्षित ने बताया कि पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई और सामान्य रखरखाव के कारण प्रात: 10 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत आने वाले गांव, कारखाने और अस्पताल, उपकार टायर, कातना टिंबर, एसएम आई अस्पताल, सिटी अस्पताल, स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी, पुराना मटौर, मटौर और घुरकड़ी इत्यादि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। जन साधारण से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें